एलएलबी तृतीय वर्ष के 6 सेमेस्टर से नहीं हुए एग्जाम, विद्यार्थी हो रहे परेशान

एलएलबी तृतीय वर्ष से 6वें सेमेस्टर के एग्जाम अक्टूबर में भी नहीं हो पाए हैं, जबकि परीक्षा मई में ही हो जानी थी। एग्जाम समय पर न होने से लाॅ छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। परीक्षा करवाने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने मंगलवार को कुलपति के नाम का ज्ञापन लाॅ काॅलेज की प्राचार्य को सौंपा है। स्टूडेंट्स राजीव गोयल, ऋषभ मित्तल, अरूण राना, लवकेश, दीपक, इमरान आदि छात्रों ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में न्यायिक परीक्षा के आवेदन आ चुके हैं और उसकी अंतिम तिथि 05 नवंबर है। यदि विश्वविद्यालय चाहे तो उससे पहले परीक्षा आयोजित करवा के अति शीघ्र परिणाम जारी कर सकता है। वहीं एलएलएम में

प्रवेश के लिए अम्बेडकर व अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है और एलएलबी तृतीय वर्ष सेमेस्टर परीक्षा में विलम्ब के कारण प्रवेश से भी वंचित होना पड़ रहा है। राजस्थान राज्य एवं अन्य राज्यों में न्यायिक परीक्षा के आवेदन आने वाले हैंं उनसे भी वंचित होना पड़ेगा। स्टूडेंट्स ने बताया कि अधिवक्ता के रूप में जोधपुर वार में रजिस्ट्रेशन के लिये अनावश्यक रूप से देरी हो रही है। एलएलबी तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या बेहद ही कम हैं इसलिये परीक्षा करवाने में कोई भी दिक्कत नहीं है। ज्ञापन देकर स्टूडेंट्स ने परीक्षा जल्द से जल्द इसी माह में करवा कर परिणाम घोषित करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ