शहर के 68 साल के इतिहास में पहली बार रामलीला मैदान में रावण दहन नहीं हाेगा। न ही शोभायात्रा, पुतला दहन, दशहरा मेला का आयाेजन हाेगा। काेराेना संक्रमण के चलते इस बार रामलीला का आयाेजन भी नहीं किया गया। उसकी जगह नवाह्नपारायण के पाठ किए गए। सांस्कृतिक मंडल के मंत्री जगदीश चाैकड़िका व संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि इस बार एक बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार भगवान राम का राज्याभिषेक तस्वीर से किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ