काेटा में शनिवार काे 62 नए काेराेना मरीज आए। आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत दो मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई। हालांकि सरकारी रिपोर्ट में सिर्फ एक ही मौत बताई गई है। कोटा में इस बीमारी से यह दूसरे पुलिसकर्मी की मौत हुई है। इससे पहले बूंदी जिले के कापरेन थाने के प्रभारी बुद्धिप्रकाश नामा की भी कोरोना से मौत हो गई थी।
सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि शनिवार काे नए मरीजों के साथ ही कोटा में कुल मरीज 10 हजार 672 हो गए हैं, लेकिन एक्टिव केस अब करीब 400 बचे हैं। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोविड के अलावा अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कराए जा रहे सर्वे के तहत शनिवार को विभाग की 254 टीमों ने 4004 घरों का सर्वे किया, इनमें से 96 घरों में लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर काे थी डायबिटीज, बीपी की शिकायत
माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में बने रेलवे सुरक्षा बल थाने के प्रभारी हरिशरण चाहर का कोरोना संक्रमण के कारण मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल ने बताया कि चाहर 19 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित होने पर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें ब्लड प्रेशर व डायबिटीज बीमारी पहले से थी। चाहर की मौत के बाद उनके बेटे शव को एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव वानपुर, आगरा ले गए। वे वर्ष 2021 में रिटायर होने वाले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ