जिले में काेराेना संक्रमण के बुधवार काे 58 नए केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 15 पाॅजिटिव सूरजगढ़ में मिले हैं। सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर ने बताया कि सूरजगढ़ में 15 पाॅजिटिव के अलावा, नवलगढ़ में 12, झुंझुनूं शहर में 8, झुंझुनूं ग्रामीण में 7, उदयपुरवाटी में 5, चिड़ावा में 3, बुहाना में 3, खेतड़ी में 2 और मलसीसर में 3 नए केस मिले हैं। दूसरी ओर निजी अस्पताल में उपचाराधीन साेलाना के एक मरीज की माैत हाे गई। ये सुलताना में दुकान संचालित करता था। मलसीसर थाने का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। चुनाव ड्यूटी के बाद सिपाही को जुकाम, बुखार की शिकायत थी। दो दिन पहले मलसीसर सीएचसी में सैंपल दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ