पहली बार वन्यजीवों को गोद लेने की पहल शुरू, 5 ऐमू की देखभाल का जिम्मा लिया

एक अक्टूबर से वन्यजीव सप्ताह शुरू हुआ। कोरोना-काल के दौरान इस मौके पर रंगत तो फीकी रही, लेकिन वन्यजीव संरक्षण में जनसहभागिता के लिहाज से एक अच्छी पहल जरूर हुई। बायोलॉजिकल पार्क में पहली बार वन्यजीवों को गोद दिया गया है। इसके लिए वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा रक्षा संस्थान आगे आया है, जिन्होंने बायोलॉजिकल पार्क से सभी पांच ऐमू पक्षी को गोद लिया है।

इस प्रक्रिया के तहत अब इनका भोजन और रहन-सहन का खर्च यह एनजीओ उठाएगा। गुरुवार को वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू की गई हैं। पूरे सप्ताह स्टूडेंट को मुफ्त प्रवेश मिलेगा, जहां तक गोद स्कीम की बात है तो आमजन के साथ स्वयंसेवी संस्था रहन सहन आदि पर होने वाले खर्च के साथ इनको गोद ले सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ