शहर में साेमवार का दिन लाेगाें के लिए राहत जैसा रहा। चकाचक सफाई, सड़काें पर पेच आदि काम देखकर राहगीर व दुकानदार भी अचंभित हुए। लेकिन यह सब शहरवासियाें के लिए नहीं, बल्कि पहली बार शहर आए प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला काे खुश करने की काेशिश मात्र थी। लाेगाें का कहना है कि शहर में बीते 5-6 महीने से लाेग टूटी-भयंकर क्षतिग्रस्त सड़काें की वजह से परेशानी झेल रहे हैं। इस बाबत कई बार विभागीय अधिकारियाें, कलेक्टर आदि काे ज्ञापन भी दिए गए। लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के और कुछ नहीं मिला। रविवार-साेमवार काे अचानक शुरू हुए काम काे देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह सब मंत्री काे दिखाने के लिए किया गया है।
शहर वासियाें का कहना है कि मंत्री जी राेज गंगानगर आएं ताे सड़कें, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ताे कम से कम जूझना ताे नहीं पड़ेगा। जाे काम लंबे समय से रुके पड़े थे, वे आनन फानन में शुरू कर दिए गए हैं। यूआईटी ने नाे मास्क नाे एंट्री अभियान के तहत साेमवार काे मुख्य प्रवेश द्वारा व न्यास के गेट पर दाे फ्लेक्स बाेर्ड लगाए हैं। इसमें अाम लाेगाें के साथ ही स्टाफ से भी निवेदन किया गया है कि यूआईटी में प्रवेश करने से पूर्व मास्क लगाएं। साथ ही काेविड 19 की पालना में पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
इसी तरह नगरपरिषद ने शहरभर में अच्छी सफाई करवाई है। दिनभर परिषद सफाई कर्मचारी सड़काें काे साफ करने में लगे रहे। स्वास्थ्य अधिकारी गाैतमलाल का कहना है कि सफाई के लिए हरसंभव बेहतर करने के प्रयास चल रहे हैं। सफाई से सभी प्रसन्न भी हाेते हैं। एलएंडटी ने भी कई जगहाें पर लंबे समय से खुले छाेड़े गए गड्ढाें के भर दिया।
इधर: शिकायत के डर से हाथाेहाथ बिजली ठीक कर दी : शहर के वार्ड 65 के गाेविंद नगर, रामदेव काॅलाेनी, बसंत विहार अादि काॅलाेनियाें के लाेग बीते कई दिनाें से बिजली के अघाेषित कट की वजह से परेशान थे। पूर्व पार्षद रमेश डागला का कहना है कि स्थानीय लाेगाें ने बीती स्थानीय बिजली निगम के कार्यालय पर अाक्राेश व्यक्त किया था। इसमें चेतावनी दी गई थी कि प्रभारी मंत्री काे शिकायत देकर अधिकारियाें
व कर्मचारियाें के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे। सुबह ही निगम की ओर से एक टीम भिजवाई गई, टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्ट्रीट लाइटाें सहित अन्य परेशानी हल कर दी। लाेगाें का कहना है कि वे बीते कई दिनाें से अघाेषित बिजली कटाैती से परेशान थे। रात के समय बिजली चली जाती थी, मच्छराें की वजह से बड़ी परेशानी उठानी पड़ती थी। मंत्री काे शिकायत के नाम पर विभाग ने तुरंत समस्या का निराकरण कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ