पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 के तहत शनिवार को निर्वाचन विभाग ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति बोर्ड के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के 21 जिलों में 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि प्रथम चरण में 23 नवंबर, द्वितीय चरण में 27 नवंबर, तृतीय चरण में 1 दिसंबर और चतुर्थ चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचरण संहिता लागू हो चुकी है।
8 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी। 4 नवंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 9 नवंबर काे दाेपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 नवंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के साथ ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 10 दिसंबर को जिला प्रमुख तथा पंचायत समिति प्रधान का चुनाव होगा। दूसरे दिन 11 दिसंबर को उप जिला प्रमुख एवं उप प्रधान का चुनाव किया जाएगा।
जिप सदस्य के चुनाव के लिए खर्च सीमा 1.50 लाख
बढ़ते काेराेना संक्रमण काे देखते हुए एक बूथ पर 900 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। पहले यह संख्या 1100 थी। चुनाव योग ने खर्चे की लिमिट भी तय कर दी है। जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए प्रत्याशी 1.50 लाख व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के प्रत्याशी 75 हजार रुपए ही खर्च कर सकेंगे। चुनाव के लिए 0141-2227786, 0141-2385067, 0141-2385059 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
कौनसे चरण में कहां मतदान
- 23 नवम्बर : खंडेला, पाटन एवं नीमकाथाना
- 27 नवंबर : फतेहपुर एवं धोद
- 1 दिसम्बर : पिपराली, दांतारामगढ़ , पलसाना एवं अजीतगढ़
- 5 दिसम्बर : श्रीमाधोपुर, लक्ष्मणगढ़ एवं नेछवा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ