ग्रहों के राजकुमार बुध 3 नवंबर को तुला में होंगे मार्गी, व्यापार में तेजी, राजनीति में बुद्धिमानों का बढ़ेगा वर्चस्व

ग्रहों के राजकुमार और विद्या, लेखन शक्ति के कारक बुध ग्रह तुला राशि में कार्तिक कृष्ण तीज यानी 3 नवंबर को रात 11.20 बजे मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री हुए थे। 21 दिन वक्री चाल चलने के बाद तीन नवंबर को मार्गी होंगे। यह कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला समय होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था। अब इसी राशि में ही मार्गी होंगे।

कामकाम में आएगी तेजी : पंडित रोहित (साेनू) पुजारी ने बताया कि बुध के मार्गी होने के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन आगमन का मार्ग खुलेगा और रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी। लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा होगा। राजनीति में बुद्धिमान लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का फायदा होगा।

धैर्य और संयम से वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। बुध का वक्री अौर मार्गी होने का ज्यादा प्रभाव बिजनेस पर पड़ता है। वक्री बुध के समय में बिजनेस में मंदी रहती है। कर्ज लेकर व्यापार चलाना पड़ता है, लेकिन बुध के मार्गी होते ही यह परेशानी दूर हो जाती है। बिजनेस में तरक्की होने लगती है।

धन का आगमन सुचारु होने लगता है। उन्होंने बताया कि किसी भी राशि में ग्रह का वक्री व मार्गी होने से जातक के जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं। हालांकि, कुंडली में स्थिति के अनुसार यह लाभप्रद भी होता है। बुध के खराब परिणामों में फैसला लेने की क्षमता न होना, सिर दर्द, त्वचा आदि के रोग हो सकते हैं।

राशि जातकों पर यह होगा असर

मेष : पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल उपयोग।

वृष : धन को लेकर थोड़े तनाव के साथ प्रगति, वाणी में संयम की आवश्यकता।

मिथुन : स्वास्थ्य, सुख, विद्या में वृद्धि, संतान के पक्ष में प्रगति संभव।

कर्क : माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। गृह व वाहन संबंधित खर्च संभव।

सिंह : धन संबंधित कार्यों में अवरोध के साथ सफलता मिलने की संभावना।

कन्या : परिवार में नया कार्य, व्यापार में विस्तार, वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

तुला : कार्य क्षमता के बल पर नया कार्य या कार्यों में विस्तार कर सकते हैं।

वृश्चिक : व्यय में अधिकता, आंतरिक रोग, ऋण एवं शत्रु के प्रति सावधान रहें।

धनु : जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य में वृद्धि की संभावना।

मकर : राज्य सम्मान एवं परिश्रम में वृद्ध, कार्य क्षेत्र में प्रगति परंतु स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग।

कुंभ :मेष : पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल उपयोग।

कुंभ : भाग्य का साथ और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन : व्यापार से जुड़े लोगों का लाभ, जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो

टिप्पणियाँ