नौ टोपीदार बंदूकें जब्त की गई , 3 लोग हुए गिरफ्तार

बिछीवाड़ा पुलिस ने मांडलिया गांव में अवैध हथियार बनाने का देशी कारखाना पकड़ा। मौके से उसे नौ टोपीदार बंदूकें और दो किलो 300 ग्राम गांजा मिला। पु

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बंदूक बनाने का सामान भी जब्त किया गया। यह लाेग 8000 रुपए में बंदूक बना कर बेचते थे।
बिछीवाड़ा थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि इसके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि मांडलिया गांव के एक कवेलूपोश मकान में कुछ लोगों द्वारा छिपकर अवैध रूप से टोपीदार बंदूकों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर रविवार दोपहर छापा मारा गया और माैके से मकान मालिक दिनेश खराड़ी निवासी मांडलिया मोंदर, किशन लोहार निवासी कानोड, हाल चंपा कॉलोनी मल्लातलाई उदयपुर तथा उकार लोहार निवासी बुडियाबावड़ी नाई उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 3 टोपीदार बंदूक नई बनी हुई, 3 टोपीदार बंदूक रिपेयर योग्य, 3 बंदूक चालू हालत में तथा लोहे की दो नाल व टोपीदार बंदूक बनाने के आवश्यक उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ