हाईवे पर हनुमान मंदिर के निकट बुधवार रात 11 बजे जोधपुर से अहमदाबाद जा रही निजी बस ऊंट को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे मंे बस में बैठे यथार्थ डाबी (8) पुत्र विशन डाबी अहमदाबाद, किशोर चौहान पुत्र आर चौहान, लोकेश (26) पुत्र नेमाराम सिसोदिया घायल हाे गए।
सूचना पर रोहट पुलिस व 108 एम्बुलेंस पायलट शैतानसिंह राजपुरोहित तथा हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को रोहट अस्पताल लाया गया। यहां थानाधिकारी कमलेश गहलोत पहुंचे व तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर भिजवाया। पुलिस द्वारा वाहनों को एक तरफ करवाकर यातायात सुचारू करवाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित माैके से फरार हाे गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ