मां की गमी में शामिल होने गया बेटा, चोर पीछे से ले गए 3 लाख के जेवर और नकदी

अनंतपुरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी एक युवक मां की गमी में शामिल होने गया और 12 दिन बाद घर लौटा तो उसके होश उड़ गए। सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और वे सबकुछ चुरा ले गए। चोर घर में रखे 3 लाख के सोने-चांदी के जेवरात ओर करीब 10-12 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने अनंतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।

सुभाषनगर निवासी मानसिंह (36) पुत्र बाबूसिंह रेडीमेड शोरूम पर काम करता है। जिसकी मां बोरखेड़ा में रहती हैं। मानसिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर को मां का देहांत हो गया था। इसके चलते दोनों पति-पत्नी बोरखेड़ा गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 12 दिन पूरे कर वे सुभाषनगर घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज खुली हुई थी और बक्से का ताला टूटा हुआ था।

तलाशी पर बक्से में रखे सोने के जेवरात व नगदी गायब मिली। जेवरातों में कान के टॉप्स, रखड़ी, अंगूठियां, झुमकी व अन्य शामिल थे, जिनकी वर्तमान अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही हैं। वहीं, 10-12 हजार की नकदी भी चुरा ले गए। पीड़ित मानसिंह ने अनंतपुरा पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं आया हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Son goes to join mother's gummy, thief takes 3 lakh jewels and cash from behind


टिप्पणियाँ