सर्वसमाज का निर्णय : 3 दिन में पुलिस युवती को बरामद नहीं करेगी तो चार अक्टूबर को थोई थाने का करेंगे घेराव
लापता नाबालिग युवती की बरामदगी की मांग को लेकर कस्बे के महावला धर्मशाला में सर्वसमाज की बैठक हुई। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खरी-खोटी कही और युवती की बरामदगी में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। युवती के परिजन 18 सितंबर को थोई थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाकर अगले दिन जानकारी के अनुसार थानाधिकारी संगीता मीणा को नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक व उनके सहयोगी युवकों के बारे में जानकारी दी लेकिन युवती को बरामद नहीं किया गया।
बैठक में सर्वसमाज के लोगों ने निर्णय लिया अगर पुलिस तीन दिन में युवती को बरामद नहीं करती है तो 4 अक्टूबर को सम्पूर्ण कांवट बंद करवाकर थोई थाने का घेराव किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामवतार बड़सरा, हरिप्रसाद धन्नाका, एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा, उमेश हरितवाल, महेंद्र खोखर घसीपुरा, रिछपाल पंच, जीतू महाराज, राकेश मिश्रा, गिरधारी लाल जोशी, राजेन्द्र जोशी, वैधनाथ शर्मा, सतपाल जोशी, कैलाश मास्टर, नरेश तिवाड़ी, श्योपाल चौधरी, मूलचंद यादव,आंनद सैनी, कांवट पूर्व उपसंरपच कृष्णा जोशी व कांवट सरपंच मीना सैनी सहित भादवाडी, प्रीतमपुरी, लोहरवाड़ा, जुगलपुरा के कई धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे। वहीं इस मामले में थानाधिकारी संगीता मीणा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ