मास्क पुलिस महाअभियान आज से; पुलिस कमिश्नर से लेकर कांस्टेबल तक 3 दिन तक बाटेंगे 5 लाख मास्क

काेराेना वायरस से बचाव के लिए सबसे जरूरी है मास्क। जब तक वैक्सीन नहीं, तब तक ‘मास्क ही वैक्सीन है’ अभियान काे आगे बढ़ाते हुए दैनिक भास्कर और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का सबसे बड़ा मास्क पुलिस महाअभियान का आगाज रविवार से हाेगा।

मास्क पुलिस महाअभियान में तीन दिन तक जयपुर में चार हजार पुलिसकर्मी आमजन काे मास्क पहनने के प्रति जागरूक करेंगे। इस अभियान में पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से लेकर कांस्टेबल तक शहर के हर इलाके में सड़काें और चाैराहाें पर दाेपहर 3 से शाम 6 बजे तक मास्क बांटेंगे।

जिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, पुलिस लाइन व निर्भया स्क्वॉड लगाएगी जागरूकता नाके
मास्क अभियान काे जनआंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। जिलेभर में कोरोना के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने 650 जागरूकता नाके बनाए हैं। बिना मास्क वालाें काे मास्क पुलिस मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेगी।

27 अक्टूबर तक चलने वाले महाअभियान में 5 लाख मास्क वितरण करने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जिला पुलिस के 305, ट्रैफिक पुलिस के 200, निर्भया स्क्वॉड और पुलिस लाइन के 75-75 पाइंट बनाए है। अभियान में जयपुर के सभी थाने शामिल होंगे। इसके अलावा 46 थानाें के सीएलजी सदस्य भी जागरूकता संदेश देंगे।

  • भास्कर का मास्क पुलिस महाभियान सराहनीय है। हमने भी मास्क पहनने के लिए जनआंदोलन चला रखा है। इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि कोरोना को हराने के लिए सभी मास्क जरूर पहनें। - अशाेक गहलाेत, मुख्यमंत्री
  • मैं और कमिश्नरेट की पूरी टीम आमजन काे मास्क पहनने के लिए जागरूक करेंगे। तीन दिन में 5 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस की जिम्मेदारी जनता को सुरक्षा देना है और कोरोनाकाल में सबसे बड़ी सुरक्षा मास्क ही है। - आनंद श्रीवास्तव, कमिश्नर, जयपुर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जब तक वैक्सीन नहीं, तब तक ‘मास्क ही वैक्सीन है’ अभियान काे आगे बढ़ाते हुए दैनिक भास्कर और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का सबसे बड़ा मास्क पुलिस महाअभियान का आगाज रविवार से हाेगा


टिप्पणियाँ