दैनिक भास्कर व जयपुर कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे मास्क पुलिस महाभियान के तहत सोमवार को दोपहर में 3 से शाम 6 बजे तक शहर में 650 जगहों पर 4500 पुलिसकर्मियों ने 1.5 लाख रुपए के मास्क वितरित किए। इस दौरान शाम को एडिशनल कमिश्नर प्रथम अजयपाल लांबा, एडिशनल कमिश्नर द्वितीय राहुल प्रकाश, डीसीपी नॉर्थ राजीव पचार व एडिशनल डीसीपी कुमार सुमित गुप्ता व सतवीर सिंह ने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ होते हुए रामगंज चौपड़ तक बिना मास्क वाले लोगों को मास्क पहनाएं।
इस मौके पर नॉर्थ जिले के एसीपी व एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एडिशनल कमिश्नर लांबा ने बताया कि अभी मास्क ही वैक्सीन है। इसलिए मास्क पहनाने की एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा कि जयपुर के लोग शत प्रतिशत मास्क पहने, जिससे इस महामारी से बचा जा सके।
एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह रहेगा कि कोई व्यक्ति बिना मास्क घर से बाहर नही निकले। इसलिए तीन दिन के लिए चलाए अभियान के तहत थाना इलाके में रोजाना प्वाइंट बदलकर लोगों को मास्क पहनाएं जा रहे है और प्रेरित भी कर रहे है। इसलिए पुलिस गांधीवादी तरीके से मास्क लगाने की अपील कर रही है। अभियान के तहत तीन दिन में 5 लाख मास्क वितरित किए जाएंगे।
इधर वेस्ट जिला पुलिस ने विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से सीकर रोड और आस-पास के इलाके में काम करने वाले श्रमिक और राहगीरों को मास्क वितरित किए है। लोगों को जागरूक करने के लिए ऑटो पर मास्क पहनने के बैनर लगाए है। इस मौके पर डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा, एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, एसीपी राजेन्द्र सिंह निर्वाण व एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ