ग्राम पंचायत टोगी के टीबाना तालाब में रविवार दाेपहर दाे बजे स्नान करने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से माैत हाे गई। मासूम नवरात्रि पर मां के साथ सुबह टीबाणा भुआ के घर मिलने आए थे।
नहाते समय डूबते ही ग्रामीणाें की मदद से दाेनाें के शव बहार निकाले और भीम अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टराें ने मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने पाेस्टमार्टम करवा शव परिजनाें काे साैंप दिया।
थानाधिकारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि सागरवास अजमेर निवासी जगदीश उर्फ कालू 12 पुत्र मुकेशसिंह और मालपुरा ब्यावर निवासी राजवीरसिंह 7 पुत्र रमेशसिंह रावत की टीबाना तालाब में डूबने से माैत हाे गई।
पुलिस ने माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनाें की रिपाेर्ट पर मामला दर्ज कर पाेस्टमार्टम करवाया अाैर शव परिजनाें काे साैंपा। टोगी सरपंच शांता नारायणसिंह ने बताया कि राजवीरसिंह अपनी माता राधादेवी के साथ नवरात्रि पर टीबाणा स्थित भुआ गाेविंदसिंह के घर मिलने आया था।
राजवीरसिंह अपने रिश्तेदार और दाेस्त जगदीशसिंह काे भी साथ लेकर आ गया। टीबाणा पहुंचने पर मां राधादेवी रिश्तेदाराें से मिलने लग गई और घर के पास स्थित टीबाणा तालाब पर राजवीरसिंह टहल रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और अंदर गिर गया।
राजवीर काे बचाने के लिए जगदीश तालाब में उतरा, लेकिन तालाब में सात फीट गहरा पानी होने से देखते ही देखते दोनों बच्चे डूबने लगे। जिस दाेनाें बच्चाें ने हल्ला मचाया और सहायता की लिए पुकार लगाई। हल्ला सुनकर आस-पड़ाेसियों दाैड़कर अाए अाैर बचाने का प्रयास किया, लेकिन दाेनाें बच्चे डूब गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ