बकाया वेतन व पीएफ के लिए तीसरी वार्ता 2 नवंबर को हाेगी

बकाया वेतन व पीएफ के भुगतान की मांग काे लेकर विकास डब्ल्यूएसपी के कर्मचारियाें के प्रतिनिधि मण्डल की श्रम विभाग के अधिकारियाें व प्रबंधन के साथ 2 नवंबर काे फिर से वार्ता हाेगी। उपश्रम आयुक्त ने 2 नवंबर को तीसरी वार्ता के लिए दोनों पक्षों को बुलाया है। दूसरी ओर समिति ने चेताया कि तीसरी वार्ता विफल होती है तो मजदूर आंदाेलन करेंगे। इससे पहले प्रबंधन के साथ शुक्रवार काे हुई वार्ता भी विफल रही। वार्ता में उमेश बंसल व अमित बब्बर व हनुमान मेहरड़ा, आत्माराम, करनीसिंह, निर्मल सिंह व राजेन्द्र सिंह, विनोद खुडिया व मंगत गौड़, रणवीर सिंह, सम्पत सिंह व ईसर वर्मा, हरीसिंह स्वामी, दीपक यादव, हर्षदीप गिल शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ