पीआरएन, सांगानेर व प्रतापनगर के आस-पास की 2500 कॉलोनियों को भी मिलेगा बीसलपुर का पानी

जेडीए के चिह्नित पीआरएन क्षेत्र में तो बीसलपुर पानी सप्लाई के लिए अभी पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है, बाकी पीआरएन क्षेत्र के आस-पास बसी कॉलोनियों को भी बीसलपुर पेयजल लाइन से जोड़ा जाएगा। साथ ही सांगानेर व प्रतापनगर के साउथ क्षेत्र की कॉलोनियों को भी बीसलपुर का पानी सप्लाई किया जाएगा।

इन क्षेत्रों को बीसलपुर लाइन से जोड़ने के लिए अभी डीपीआर बनाई जा रही है। पीआरएन फेज-2 में करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी। इससे 1500 से अधिक कॉलोनियों की 1.50 लाख आबादी लाभांवित होगी।

इन काॅलोनियों को बीसलपुर का पानी मिल सकेगा। यह लाइन फागी-मालुपरा राेड, मुहाना माेड़ से सीकर रोड लोहामंडी तक बिछाई जाएगी। इस डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की कुल लंबाई करीब 2 हजार किलोमीटर से अधिक होगी। 120 करोड़ की लागत से प्रताप नगर व सांगानेर के

साउथ एरिये को बीसलपुर लाइन से जोड़ा जाएगा

सांगानेर व प्रताप नगर में तो पानी सप्लाई हो रहा है, लेकिन इनके साउथ साइड की बाहरी कॉलोनियों में आबादी तो बढ़ गई, लेकिन पानी की समस्या बनी हुई है। अब पीएचईडी की ओर से इस एरिया में भी बीसलपुर पानी देने के लिए इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट से भी एक लाख से अधिक आबादी लाभांवित होगी। लोगों को बीसलपुर का पानी मिल सकेगा।

  • इन दोनों पेयजल प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर बनाई जा रही है, बजट अनुसार इसकी स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। - देवराज सोलंकी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, पीएचईडी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीआरएन फेज-2 में करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी


टिप्पणियाँ