बॉम्बे से अधिक पसंद की गई आईआईटी दिल्ली की सीएस ब्रांच, एक सीट के लिए 234 दावेदार

आईआईटी की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने जेईई एडवांस्ड-2019 की 2199 पन्नों की रिपोर्ट जारी कर दी है। आईआईटी दाखिले के ट्रेंड में अब एक बड़ा अंतर सामने आया है। अब तक सबसे अधिक छात्रों की पहली च्वाइस आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच रहती थी। अब यह ट्रेंड बदलने लगा है।

आईआईटी दिल्ली में करीब 91 सीटें सीएस की हैं। साल 2019 में 21,360 स्टूडेंट्स ने च्वाइस फिलिंग में दिल्ली की इस ब्रांच को पहले नंबर पर रखा। मतलब, एक सीट के लिए 234 दावेदार रहे। वहीं आईआईटी बॉम्बे की सीएसई ब्रांच दूसरे नंबर पर पहुंच गई। यहां इस ब्रांच की करीब 110 सीटें हैं। 21,314 स्टूडेंट्स ने च्वाइस फिलिंग में इस ब्रांच को पहली जगह दी।

यहां पर इस ब्रांच की एक सीट के लिए 193 स्टूडेंट्स के बीच मुकाबला रहा। सीएसई ब्रांच आईआईटीज की सबसे अधिक पॉपुलर ब्रांच है। आईआईटी दिल्ली व बॉम्बे के बाद आईआईटी खड़गपुर, रुडकी, कानपुर, मद्रास व आईआईटी हैदराबाद की भी सीएसई ब्रांच के लिए सबसे अधिक च्वाइस भरी गई।

इसके बाद छात्रों ने आईआईटी दिल्ली की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच को चुना। यह आंकड़ा स्टूडेंट्स की ओवरऑल च्वाइस प्रिफरेंस का है। यहां पर भी दूसरे नंबर पर आईआईटी बॉम्बे रहा। इस ब्रांच में दिल्ली के लिए 19,594 और बॉम्बे के लिए 19,466 ने च्वाइस फिलिंग की।

टॉप 1000 में से 37 स्टूडेंट‌्स ने नहीं किया आईआईटी जॉइन

पिछले साल 37 स्टूडेंट्स ऐसे भी थे, जिनका उनकी रैंक के आधार पर आईआईटी में एडमिशन पक्का था, लेकिन उन्होंने संस्थान जॉइन नहीं किया। टॉप 50 में आने वाले एक, टॉप 100 में दो, 300 में नौ, 500 में 15 व टॉप 1000 में से 37 छात्रों ने आईआईटी को नहीं चुना।

आईआईटी जोधपुर में भी सीएस ब्रांच सबसे अधिक डिमांडिंग रही

13,719 छात्रों ने च्वाइस फिलिंग में इस ब्रांच को प्राथमिकता पर रखा

11,737 छात्रों ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच को प्रिफर किया

आईआईटी जोधपुर की तीसरी डिमांडिंग ब्रांच मैकेनिकल इंजीनियरिंग रही

कोर ब्रांच में बीटेक के बाद ही मिल जाता है बेहतर प्लेसमेंट
सीएसई का सबसे अधिक पैकेज हर आईआईटी में होता है। वर्तमान में भी इंजीनियरिंग की कोर ब्रांच की डिमांड है। एयरोस्पेस, एयरोनॉटिकल, पेट्रोलियम व पेट्रोकेमिकल जैसी ब्रांच में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। कोर ब्रांच में बीटेक के बाद ही अच्छा प्लेसमेंट मिल जाता है। आगे की पढ़ाई के लिए भी इन ब्रांच में बहुत अच्छा स्कोप है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईआईटी की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी ने जेईई एडवांस्ड-2019 की 2199 पन्नों की रिपोर्ट जारी कर दी है


टिप्पणियाँ