थाने में गुरुवार को पीड़ित युवक ने नौकरी के नाम पर 23 हजार रुपए की ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि छीलावाली निवासी हरलाल निठारवाल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि कुछ दिनों पूर्व उसके मोबाइल पर सुमित सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने आप को भारतीय विमान प्राधिकरण में एचआर हैड बताते हुए हरलाल सिंह को सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने की बात कही तथा 32 हजार 5 सौ रुपए सैलरी देने का प्रलोभन दिया।
सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज, ड्रेस, रहने खाने आदि के नाम पर सुमित ने हरलाल सिंह से 23 हजार 3 सौ 69 रुपए खाते में डलवा लिए। उसने बताया कि कंपनी का प्रोफाइल चैक करो, इसके बाद रुपए खाते में डालना। इसके बाद हरलाल ने सुमित सिंह को फोन करके कंपनी प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगी तो सुमित ने फोन बंद कर लिया। तब हरलाल को ठगी का आभास हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ