21 टन मूंगफली से भरे कंटेनर को चोरी करने के आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

कृषि उपज मंडी गेट के पास करीब 21 टन मूंगफली से भरे एक कंटेनर के चोरी होने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। थानाधिकारी दातार सिंह राठौड़ ने बताया कि न्यायालय द्वारा आरोपी रामसिंह जाट निवासी बरसिंहपुरा तन खंडेला की कोरोना जांच निगेटिव आने के बाद जेसी के आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार रात को बूंदी के डावेटा दबलाना निवासी कंटेनर चालक संपत्त सिंह ने सीकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस श्रीमाधोपुर पुलिस ने खंडेला रोड पर मोरली मोड़ के पास कंटेनर समेत आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर कंटेनर के अंदर रखी मूंगफली से भरी 600 बोरियों को बरामद कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ