पुलिस ने कुशलगढ़ पेयजल परियाेजना के पाइप चाेरी करने के मामले में आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। जाे करीब 2 लाख 1 हजार रुपए के पाइप चुराकर दूसरी कंपनी में बेचने की फिराक में थे। इस मामले में कुशलगढ़ सीआई प्रदीपकुमार ने बताया कि एलएंडटी कंपनी के अरविंद पुत्र उत्तमसिंह भाटी ने रिपाेर्ट दी थी कि 2 अक्टूबर की रात काे तांबेसरा में रखे पेयजल परियाेजना के पाइप चाेरी हो गए हैं।
पुलिस को ट्रेसिंग शुरू कर दी। जिस पर पता चला कि ट्रक चिड़यावासा हाेते हुए उदयपुर की ओर जा रही है, जिस पर कुशलगढ़ थाना पुलिस द्वारा तुरंत ही संबंधित थाने काे सूचना देकर ट्रक का पीछा कराया। पुलिस को देखकर ट्रक चालक और ट्रक सवार फरार हाे गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली ताे उस दाैरान राजू नाम के युवक का माेबाइल ट्रक में ही छूट गया था।
राजू एलएंडटी कंपनी में ही पहले सुपरवाइजर था। पुलिस ने माेबाइल की पड़ताल कि ताे उस माेबाइल पर डूंगरा निवासी भूरचंद्र का निरंतर कॉल आ रहा था। पुलिस ने ट्रक सहित अंदर रखे पाइप और दस्तावेज जब्त कर लिए। ट्रेसिंग की ताे बांसवाड़ा में ही निवासरत जाेधपुर के आनघाेड़ावत निवासी जयराम पुत्र कोजाराम देवासी को गिरफ्तार किया। अाराेपियाें द्वारा 2 लाख एक हजार के कुल 67 पाइप चुराए थे। आरोपी दूसरी जगह जिस कंपनी का काम चल रहा है उसे पाइप बेचने की फिराक में था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ