ग्राम पंचायत चौहटन में पिछले 15 दिन से स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस दौरान झाड़ियों की कटाई की गई और जगह जगह से मलवा उठाया गया। सरपंच कंचन कंवर व उप सरपंच हीरालाल धारीवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के दिनों में कचरे से अटे नालों की सफाई करवाई जा रही है।
सरपंच कंचन कंवर ने बताया कि पुलिस थाना से श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ बबूल की झाड़ियां उगी थी। इस वजह से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पंचायत ने पिछले 15 दिनों से स्वच्छता अभियान शुरू किया है। सुबह चार व शाम को चार घंटे जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
कस्बे के सुंदर नगर, हाई स्कूल के पीछे वाली गली, दर्जियों का बास, मेघवालों का मोहल्ला, मिरासियों का वास, वाकलसरा बस्ती, राजपूतों का वास, सुनारों का वास, सहित दर्जनों मोहल्लों में पिछले 15 दिनों से लगातार सफाई करवाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ