13 जिलों में 36287 टन बजरी और 144 वाहन-मशीनरी जब्त

अवैध बजरी खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दायरा बढ़ाते हुए खान विभाग ने बाड़मेर, जालौर और सिरोही जिले को भी शामिल कर लिया गया है। जिला कलक्टर के निर्देशन में राजस्व, वन, परिवहन, पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम द्वारा माइंस एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमाेद जैन भाया ने बताया कि अभियान में शिथिलता के चलते धौलपुर के माइनिंग इंजीनियर को एपीओ कर सहायक खनि अभियंता को चार्ज दिया गया है।

उधर एसीएस सुबाेध अग्रवाल ने उच्चस्तरीय बैठक लेते हुए सभी जिलों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 22 अक्टूबर तक बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के 207 मामले सामने आए हैं। पुलिस में 89 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हैं वहीं 25 लाख 54 हजार रु. की राशि वसूली गई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान के दौरान मौके पर 36 हजार 287 टन बजरी जब्त करने के साथ ही राज्य में अभियान के दौरान पोकलेन, ट्रेक्टर आदि सहित 144 वाहन-मशीनरी की जब्ती की गई है।

अभियान के दौरान 58 मामले भीलवाड़ा में सामने आए हैं। वहां पुलिस में 50 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। 19089 टन बजरी की जब्ती के साथ ही भीलवाड़ा में 25 वाहन-मशीनरी जब्त की गई है। जयपुर में 31 मामले सामने आए हैं, जयपुर में 3150 टन बजरी जब्ती के साथ ही 29 वाहन-मशीनरी जब्त की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ