दो और मौतें, 12 दिन बाद फिर 102 संक्रमित मिले, अब तक उदयपुर के 138 रोगियों की मौत, 339 एक्टिव केस

ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित फतहनगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष और खेरवाड़ा निवासी 50 वर्षीय पुरुष की मंगलवार मौत हो गई। अब तक उदयपुर के 138 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 102 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

इससे पहले गत 8 अक्टूबर को 123 संक्रमित सामने आए थे। अब आरएनटी के 27 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर, 25 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर और गीतांजलि के 26 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट, ऋषभदेव निवासी 52 वर्षीय शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। उदयपुर में कोरोना के एक्टिव केस फिर 339 हो गए हैं। 190 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

मोर्चरी का नया भवन बनेगा : आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि मोर्चरी को अस्थायी तौर पर एनाटोमी डिपार्टमेंट के पास शिफ्ट किया है। अब नई मोर्चरी का भवन तैयार कराया जा रहा है। ताकि मृतकों के शवों को सुरक्षित रखा जा सके। कोरोना मृतकों के शवों को पहले मोर्चरी में शिफ्ट किया जाता है, जहां से विशेष एहतियात के साथ मोक्षधाम या कब्रिस्तान ले जाया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ