टीएसपी क्षेत्र के रीट बेरोजगार अभ्यर्थियों की बैठक सोमवार को क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में हुई जिसमें टीएसपी क्षेत्र के जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी समेत सभी वर्गों के बेरोजगार अभ्यर्थी शामिल हुए। बैठक में वागड़ सहित उपयोजना क्षेत्र की सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए टीएसपी क्षेत्र में शिक्षक भर्ती में रिक्त रही अनारक्षित 1167 सीटों को सभी वर्गों से भरा जाने को लेकर चर्चा की गई।
अभ्यर्थियों ने सरकार से टीएसपी क्षेत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग की। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में बेरोजगारी के प्रति सरकार का ध्यान दिलाने की अपील करते हुए जल्द ही रोजगार के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालने की मांग की।
बैठक में बांसवाड़ा से रमेश चंद्र खाट, जितेंद्र चरपोटा, नितिन जोशी, प्रवीण राव, पवन चौहान, रानू पंड्या, विनोद पाटीदार, दिलीप सोलंकी, डूंगरपुर से प्रकाश चंद्र भगोरा, सुरेश डामोर, अशोक डामोर, मुकेश डामोर, गोविंद यादव शैलेश पंचाल समेत दोनों जिलों के अभ्यर्थी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ