दाे सरपंच प्रत्याशी करोड़पति, 11 ऐसे जिनकी संपत्ति 50 लाख से ज्यादा, 23 उम्मीदवाराें के पास एक रुपए की भी संपत्ति नहीं
राजगढ़ पंचायत समिति की 68 ग्राम पंचायत के तीन अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार जोरों से चल रहा है। 68 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 381 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों द्वारा जमा कराए गए शपथ पत्र के अनुसार इनमें दो कराेड़पति भी चुनाव लड़ रहे हैं। 23 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनके पास एक रुपए की भी संपत्ति नहीं है। वहीं 11 ऐसे लखपति हैं जिनकी प्रोपर्टी 52 से 91 लाख तक की है।
बिरमी खालसा से चुनाव लड़ रही मीरा पत्नी जयपाल के पास 2 करोड़ 45 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। रामपुरा से चुनाव लड़ रहे रामावतार आजाद संपत्ति मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास 1 करोड़ 14 लाख 23774 रुपए की संपत्ति है। सुल्खनिया छोटा से चुनाव लड़ रहे अनुराग पूनिया के पास 99 लाख 26 हजार रुपए की संपत्ति है।
डॉक्टर, वकील से लेकर किसान तक आजमा रहे भाग्य
सरपंच के 68 पदाें के लिए 381 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें सर्वाधिक 232 महिलाएं व 149 पुरुष है। चुनाव में किसान से लेकर डॉक्टर, वकील भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल उम्मीदवाराें में 31 उच्च शिक्षा प्राप्त है, बैरासर छोटा ग्राम पंचायत से एडवोकेट महावीरसिंह पूनिया वकील हैं। सूरतपुरा ग्राम पंचायत से डॉ. प्रियंका पूनिया बीसीएमएस (अविवाहित) भी चुनाव लड़ रही हैं। नुहंद की बाला काजला एमएससी बीएड हैं, वे पिलानी में खुद का स्कूल चलाती हैं। वहीं उम्मीदवार ऐसे भी हैं जाे 17 निरक्षर हैं।
सूरतपुरा की समा कौर सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी
युवा से लेकर बुजुर्ग तक मैदान में है। सर्वाधिक 24 युवक चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी उम्र 21 से 23 वर्ष है। पांच उम्मीदवारों की उम्र 73 से 80 वर्ष के बीच की है। सूरतपुरा ग्राम पंचायत से 80 वर्षीय समा कौर चुनाव लड़ रही हैं। वे सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ