सोशल साइट पर खेती की नई तकनीक व योजनाओं की जानकारी देगी सरकार, प्रदेश के 10 लाख किसानाें काे सोशल ग्रुप में जोड़ा जाएगा

राज्य सरकार प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा किसानों को सोशल साइट के जरिए खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए कृषि विभाग ने सभी अधिकारियों के साथ ही सुपरवाइजरों और सहायक लेखाधिकारियों को सोशल साइट ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। अब तक करीब 5 लाख किसानों को सोशल साइट ग्रुप से जोड़ा जा चुका है।

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओंए खेती के उन्नत तरीकों एवं नवाचारों का धरातल पर लाभ लेने के लिए गत 16 सितम्बर को अन्तर विभागीय कार्यदल की बैठक में काश्तकारों को मीडिया के अन्य माध्यमों के साथ सोशल साइट से सूचनाएं पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अब तक 4 हजार 786 सोशल साइट एप ग्रुप बनाए गए हैं।

कृषि विभाग के आयुक्त डाॅ. ओमप्रकाश ने बताया कि जयपुर जिले में सर्वाधिक 353 सोशल साइट ग्रुप के माध्यम से 53 हजार काश्तकारों को जोड़ा जा चुका है। अन्नदाता, प्रगतिशील किसान, धरतीपुत्र, समृद्ध किसान, उन्नत किसान, उन्नत खेती री बातां जैसे सोशल साइट ग्रुप से अब तक 5 लाख कृषक जुड़ चुके हैं। कटारिया ने बताया कि सोशल साइट ग्रुप से किसानों को जोड़ने का कार्य लगातार जारी है व कोई भी इच्छुक काश्तकार अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क कर इन ग्रुपों में जुड़ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा किसानों को सोशल साइट के जरिए खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएगी


टिप्पणियाँ