100 काेरोना रोगी मिले, काेविड अस्पताल में 5 मौत, पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 9738 हो गई है

जिले में रविवार काे 100 नए काेराेना पाॅजिटिव मिले। 20 सितंबर के बाद पहली बार काेटा में 100 राेगी मिले हैं। वहीं कोविड अस्पताल में 5 व्यक्तियों की मौत हुई है, लेकिन सरकारी आंकड़े में एक भी मौत नहीं दर्शाई गई है। अब कोरोना पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 9738 हो गई है। रेलवे वर्कशॉप का एक सहायक कारखाना प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव आया है।

माल डिब्बा मरम्मत कारखाना में अधिकारी एक सुपरवाइजर के संपर्क में आए थे, जो कोरोना पॉजिटिव था। उसके बाद कारखाना प्रबंधक, डिप्टी सीएमई सहित 16 अधिकारियों ने कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें सहायक कारखाना प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव आया है। कोविड अस्पताल में दम ताेड़ने वालाें में एक महिला भी शामिल है।

इसके अलावा छावनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, पूनम कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, सीमल्या निवासी 75 वर्षीय पुरुष, टीचर्स कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय महिला, बूंदी निवासी 35 वर्षीय युवक मृतकों में शामिल हैं। डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में 146 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 37 कोरोना पॉजिटिव हैं। 109 रोगी संदिग्ध व निगेटिव हैं। 146 भर्ती मरीजों में से 98 ऑक्सीजन पर हैं।

प्लाज्मा थेरेपी के लिए 16500 से अधिक नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल : निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी की अधिकतर दर निर्धारित कर दी गई है। अस्पताल 200 एमएल प्लाज्मा के लिए 16500 रुपए से अधिक नहीं वसूल सकेंगे। इस बारे में चिकित्सा स्वास्थ्य ग्रुप 2 के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने आदेश जारी किए हैं। ये अादेश



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 corona patients found, 5 deaths in cavid hospital, total number of positive patients has increased to 9738


टिप्पणियाँ