पंचवटी क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को टाेस्ट के पैकेट एवं मास्क वितरित

हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर की अाेर से पुरुषोत्तम मास में विविध आयाेजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को किए। वितरण कार्य में हेमंतदास भोजवानी, सारथी हरीश, अमित खत्री आदि सदस्यों ने सेवाएं दी। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि अधिक मास में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन अन्नपूर्णा रथ से जरूरतमन्दों को टोस पैकेट प्रसाद व मास्क का वितरण किया जाएगा।

इधर, अनुष्ठानों के तीसरे दिन रविवार को पुरुषोत्तम मास कथा प्रसंगों की व्याख्या व्यासपीठ से स्वामी योगेश्वरानंद महाराज ने की। उन्हाेंने कहा कि जिन्हें वास्तविक सुख की अपेक्षा हो वे किसी भी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से किसी भी वस्तु की अपेक्षा ना करें। दूसरे से अपेक्षा रखने वाला व्यक्ति अपेक्षा की वस्तु के अधीन हो जाता है। जीनगर समाज के प्रतिनिधि कैलाश जीनगर, भगवान दास, राजेश नागर, कैलाशचंद्र सांखला, राहुल सांखला आदि ने भागवत महापुराण की आरती एवं पूजन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ