शहर के बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपना धाक कायम की है। काॅलेज की टीम ने राज्यस्तर पर हाेने वाली हेकाथाॅन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डाॅ. उमाशंकर माेदानी ने बताया कि आरटीयू काेटा की ओर से सभी इंजीनियरिंग काॅलेजाें के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन हेकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
वेब हैक एंड एचआर कॉन्क्लेव : रिक्रूटमेंट एंड टेक्नोलॉजी 4.0’ विषय पर दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में राज्य की कुल 54 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियाेगिता में इंजीनियरिंग काॅलेज की भी चार टीमों ने भागीदारी की। चार चरणाें में हुई इस प्रतियाेगिता में टीम ने दूसरे राउंड में टाॅम 25 टीमाें में जगह बनाई। तीसरे राउंड में काॅलज की दाे टीमाें ने टाॅप 15 में जगह बनाई। फाइनल राउंड में काॅलेज की एक ही टीम रह गई, जिसने टाॅप 5 में जगह बनाई और आखिर में उपविजेता का खिताब हासिल किया।
इस टीम में अशोक कुमावत, गौरव भुवा, अभिषेक जांगिड़ और अनमोल चौधरी शामिल थे। टीम का मार्गदर्शन सहायक आचार्य ज्योति गजरानी ने किया। प्राचार्य डॉ उमाशंकर मोदानी ने टीम के सभी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई दी। ज्योति गजरानी ने बताया कि विद्यार्थियों ने आॅटोमैटिक मास्क डिटेक्शन सिस्टम बनाया था। कोविड के कारण सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ