निजी व सरकारी स्कूलों का एेसा प्लान : थर्मल स्कैनर से हर बच्चे की जांच, प्रार्थना सभा व खेलों पर राेक, ट्रांसपोर्ट व कैंटीन बंद रहेगी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच 6 माह के बाद स्टूडेंट्स एक बार फिर से अपने-अपने स्कूल जा सकेंगे। साेमवार से 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खुलेंगे। इस दौरान नियमित क्लासेज नहीं लगेंगी। स्टूडेंट्स स्कूल जाकर टीचर्स से अपने डाउट दूर कर सकेंगे। स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से स्कूल आएंगे, उन्हें स्कूल आने के लिए फाेर्स नहीं किया जाएगा। स्कूलों में छात्रों की औपचारिक हाजिरी या अनुपस्थिति दर्ज की नहीं की जाएगी।
आपकाे बता दें कि स्टूडेंट्स काे स्कूल में एंट्री के लिए अभिभावकाें से परमिशन लेटर लिखवाकर स्कूल लाना हाेगा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स काे एंट्री मिलेगी। वहीं स्कूलाें के समय में भी बदलाव हाेगा। स्कूलाें में लगने वाले 8 पीरियड की बजाए अब 4 से 5 पीरियड ही लगा करेंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स काे स्कूल आने के लिए ट्रांसपाेर्ट की सुविधा भी नहीं मिलेगी। अब पेरेंट्स काे ही अपने बच्चाें काे स्कूल लेकर आना हाेगा।

आपकाे बता दें कि जिलेभर में सीबीएसई के 70 स्कूल है अाैर इनमें पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या करीब 40 हजार से अधिक है। इसके अलावा आरबीएसई की करीब 29 स्कूलाें में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 3.50 लाख है। दैनिक भास्कर ने निजी व सरकारी स्कूलाें के जिम्मेदाराें से स्टूडेंट्स की सुरक्षा के किए गए उपायाें के बारे में जाना।

सुबह की प्रेयर नहीं हाेगी
नाेजगे पब्लिक स्कूल के एमडी डाॅ. पी सूदन ने बताया कि सुबह की प्रेयर नहीं हाेंगी। स्कूल में 6 दिन की बजाय 3 दिन ही क्लासेज लगेंगी। शुरूअाती दिनाें में ट्रांसपाेर्ट की सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि 9वीं से 12वीं तक की लगने वाली डाउट क्लासेज में साेशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दाैरान कैंटिन बंद रहेगी।

ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल
परमिशन लेटर से एंट्री
ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल के वाइस प्रिंसीपल सचिन भाटिया ने बताया कि स्टूडेंट्स काे अपने पेरेंट्स से परमिशन लेटर लेकर अाना हाेगा। इसके बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा। पीरियड भी 4 से 5 ही लगा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए ट्रांसपाेर्ट की सुविधा अभी बंद रहेगी। स्कूल में कैंटिन की सुविधा पहले से ही नहीं है।
बिहाणी चिल्ड्रन एकेडमी के प्रिंसीपल एके पांडे ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से राय लेने के बाद स्कूल में क्लासेज शुरू हाेंगी। डाउट क्लासेज के लिए बच्चों काे अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा। खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां के पीरियड पर राेक रहेगी। कैंटिन व ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा।

गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल,छात्रों को 1 घंटे ही बुलाया जाएगा
गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल एमएस विग ने बताया कि इस हफ्ते से क्लासेज शुरू हाे जाएंगी। स्टूडेंट्स काे अपने पेरेंट्स से परमिशन लेटर लेकर अाना हाेगा। इसके बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। स्टूडेंट्स काे एक घंटे के लिए ही स्कूल में बुलाया जाएगा। स्कूल में कैंटिन व ट्रांसपाेर्ट सुविधा अभी बंद रहेगी।

ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल परमिशन लेटर से एंट्री
ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल के वाइस प्रिंसीपल सचिन भाटिया ने बताया कि स्टूडेंट्स काे अपने पेरेंट्स से परमिशन लेटर लेकर अाना हाेगा। इसके बाद ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा। पीरियड भी 4 से 5 ही लगा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए ट्रांसपाेर्ट की सुविधा अभी बंद रहेगी। स्कूल में कैंटिन की सुविधा पहले से ही नहीं है।

मटका चाैक स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसीपल नरेश शर्मा ने बताया कि राेजाना सुबह स्कूल परिसर व क्लासेज काे साेडियम हाइपाेक्लाेराइड का छिड़काव किया जाएगा। स्कूल में अाने वाले प्रत्येक बच्चे की थर्मल स्कैनर से जांच हाेगी अाैर उन्हें सेनेटाइज करने व हाथ धाेने के बाद ही क्लासेज में प्रवेश दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Such plan of private and government schools: Thermal scanner will check every child, prayer meetings and games, transportation and canteen will be closed


टिप्पणियाँ