डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, वेतन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चल रहे

नियमितीकरण एवं समान काम समान वेतन की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर चल रहे पब्लिक हेल्थ मैनेजर, अकाउंटेट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीकानेर पर कार्यरत्त पब्लिक हेल्थ मेनेजर, अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर 25 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर है।

जिलाध्यक्ष सुखदेव ओझा ने बताया कि 12 दिन बाद भी सरकार ने उनकी मांगों की और ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन में तपन व्यास, रोहित, कैलाश, निर्मल, मनोज गोयल, मनोज देराश्री, रितेश आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Data Entry Operators Performed at Collectorate, Walking on Group Vacation to Demand for Salary


टिप्पणियाँ