अत्याधुनिक इलाज, बेहतर व्यवहार और प्रबंधन से दिया जीत का हौसला, हां के स्टाफ और डॉक्टर्स ने हमारी बहुत अच्छे से देखभाल की
कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में सभी सरकारी और निजी अस्पताल जी जान से जुटे हैं। जगतपुरा जयपुर स्थित जेएनयू हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक और टीम मुख्य संचालक डॉ. संदीप बक्शी केे समर्पित, आस्थावान और जुझारू नेतृत्व में कोरोना पीड़ितों के इलाज में अहम भूमिका निभा रही है। हॉस्पिटल के सफलतम परिणामों की वजह से आज कोरोना पीड़ितों का विश्वास इसके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।
यहां 24 घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों काे ऑनलाइन और ऑफलाइन काउंसलिंग के जरिये मनोवैज्ञानिक आधार भी मजबूत बनाया जा रहा है। हॉस्पिटल में 24 घंटे हेल्पडेस्क कार्यरत है। मुख्य संचालक डॉ. संदीप बक्शी ने बताया कि जेएनयू हॉस्पिटल में कोरोना के उपचार के सभी आवश्यक उपकरण-सुविधाएं मौजूद हैं।
इसी कारण जेएनयू अस्पताल कोरोना संक्रमित कई प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, बिजनेसमैन, डॉक्टर्स और साधारण मरीजों आदि का सफलतापूर्वक इलाज करने में कामयाब रहा है।
^मैं धन्यवाद देता हूूं, जेएनयू अस्पताल को। यहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर्स और नर्सेज का व्यवहार मरीज को कोरोना जैसे घातक वायरस से मुक्त करने में आत्मबल प्रदान करता है।
- डॉ. शिखर चंद, सवाई माधोपुर
^मैं जेएनयू अस्पताल के समस्त स्टाफ और संचालक डॉ. संदीप बक्शी को धन्यवाद देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और संघर्ष ने मुझे एक नया जीवन प्रदान किया है।
- जस्टिस जे.के. रांका, जयपुर
^हम जेएनयू अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती हुए थे। वहां के स्टाफ और डॉक्टर्स ने हमारी बहुत अच्छे से देखभाल की थी। हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार हमें कोरोना से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
- मधु मित्तल और विष्णु प्रसाद मित्तल, कोटा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ