जमींदारा पार्टी के अध्यक्ष बीडी अग्रवाल का कोरोना से निधन, बेटी पूर्व विधायक कामिनी ने दी मुखाग्नि

ग्वार गम के बड़े उद्योगपति और नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी अग्रवाल (66) का सोमवार अलसुबह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बीडी अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव थे। वे दो सप्ताह पूर्व जयपुर में सीढ़ियों से फिसलने की वजह से चोटिल हुए थे। इलाज के दौरान ही वे कोरोना पॉजिटिव हो गए और सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। बीडी अग्रवाल का अंतिम संस्कार शाम को रीको स्थित उनकी ग्वार गम फैक्ट्री विकास डब्ल्यूएसपी के परिसर में किया किया गया। उनकी इकलौती बेटी पूर्व विधायक कामिनी जिंदल ने मुखाग्नि दी।

पहली बार सरकारी मेडिकल कालेज के लिए 100 करोड़ रुपए का चेक सरकार को सौंपा। अग्रवाल ने चेक देकर देशभर में सुर्खियां बटोरी।2011-12 में जमींदारा पार्टी बनी। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इनके दो विधायक जीते। कामिनी तब सबसे युवा व सबसे धनी विधायक थीं।राजस्थान व पंजाब के किसानों में ग्वार गम के प्रति रुझान बढ़ाने का श्रेय भी इन्हीं को जाता है। एक समय में ग्वार के 33000 रु. प्रति क्विं. भाव हो गए थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zamindara Party President BD Agarwal dies from Corona, daughter ex-MLA Kamini offered fire


टिप्पणियाँ