केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किए। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इन कृषि विधेयकों के विरोध में कलेक्टर से मिलकर उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम पर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे। डोटासरा ने इन कृषि विधेयकों को काला कानून बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की।
डोटासरा ने कहा कि इन विधेयकों के जरिए सरकार किसान की जमीन कॉरपोरेट के हाथों सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल पूरी तरह लागू हुए तो सरकार देश के किसान को मजदूर बना देगी। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी के जो लोग इस कानून की पैरवी कर रहे हैं वे तो नोटबंदी और जीएसटी को भी सही बता रहे थे. लेकिन देश की जनता उससे भी परेशान हुई थी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि किसानों से छलावा कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। चौधरी ने कहा कि इन कानूनों के जरिए एमएसपी की व्यवस्था को और कमजोर किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ