शहर के प्रतिष्ठित कलाविद् तथा पीडब्ल्यूडी के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता तथा सांस्कृतिक संस्था कला अंकुर के संरक्षक दिवंगत कमलेंद्र झा काे आँनलाइन आयाेजित सभा में श्रद्धांजलि दी गई। सह संरक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष माधवी स्टीफन तथा महासचिव कल्पना शर्मा ने संवेदनाएं प्रकट की। डाॅ. महेन्द्र कुमार झा ने स्व. झा का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। प्राचार्य श्याम माथुर ने कला अंकुर अकादमी की स्थापना व संचालन में स्व. झा के मार्गदर्शन काे याद किया। स्नेहलता शर्मा ने स्व. झा के योगदान को याद किया।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक वरिष्ठ सदस्य रवि शर्मा, कुसुम शर्मा, वरिष्ठ सदस्य रमाकांत अग्रवाल, गोपाल खन्ना, डाॅ.ब्रजेश माथुर, विनीता चाैहान, डाॅ. भरत सिंह गहलोत, रवि तोषनीवाल, डाॅ. मंजू गुप्ता, राजीव शर्मा आदि ने भी स्व. झा की स्मृति में संवेदनाएं व्यक्त की। संस्था की वरिष्ठ सदस्या पूर्णिमा तोषनीवाल एवं कला अंकुर अकादमी की गायन शिक्षिका सोनू माथुर ने भजन प्रस्तुत किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ