जेडीए में अब ऑनलाइन पोर्टल- वीडियाे काॅलिंग से हाेगा शिकायताें का निस्तारण

जेडीए में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियाें के काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद आमजन के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। आमजन की शिकायताें के निस्तारण के लिए अलग से सेल का गठन किया। काॅल सेंटर और ऑनलाइन पाेर्टल के जरिए शिकायताें काे निस्तारण किया जाएगा, जवाब से संतुष्ट नहीं हाेने पर आमजन वीडियाें काॅलिंग के जरिए अपनी शिकायत बता सके है।

जेडीए में डेडीकेटेड कॉल सेंटर स्थापित किया गया, जिसका नं. 0141-2560211 है। कार्यालय दिवस में आमजन/आवेदक/परिवादी सायं 3 से 5 बजे तक संबंधित अधिकारी से अपने प्रकरण के संबंध में बात कर सकेंगे। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर जेडीए वेबसाईट https://ift.tt/2U8Awnr पर जाकर विडियो कॉलिंग के लिए अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है।

जिससे आमजन को जेडीए कार्योलय आने की जरूरत नहीं होगी। नागरिक सेवा केंद्र में ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेज मिलान अपॉइंटमेंट पहले की तरह जारी रहेगा। जिसके लिए परामर्शक नागरिक सेवा केंद्र में उपलब्ध रहेंगे। लीजडीड, नाम हस्तांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, उपविभाजन/पुनर्गठन, 90ए और भवन निर्माण अनुमति के प्रार्थना पत्र जेडीए वेबसाइट https://ift.tt/2U8Awnr और यूडीए पोर्टल https://ift.tt/3cxefHv के माध्यम से ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंग। शीघ्र ही फ्री होल्ड लीज की सेवा भी ऑनलाइन प्रारम्भ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JDA will now settle complaints from online portal- video calling


टिप्पणियाँ