ट्रस्ट ने जरूरतमंद को गाेल गप्पे का ठेला देकर आत्मनिर्भर बनाया

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मोहनलाल कोकिला देवी पेड़ीवाल ट्रस्ट ने रविवार काे पुरानी आबादी वार्ड 7 निवासी दीपक नारंग को एक हाथ ठेला भेंट किया। यह जरूरतमंद परिवार किराए के मकान में रहकर अपना जीवन गुजर बसर कर रहा है। विगत दिनों महेश पेड़ीवाल काे दीपक ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता था पिछले 6 माह से बेरोजगार है। दीपक ने बताया िक खुद का ठेला मिल जाए तो मैं

गोल गप्पे की रेहड़ी लगाकर हम अपना पालन पोषण कर लूंगा। श्री मोहनलाल कोकिला देवी पेड़ीवाल ट्रस्ट द्वारा इस परिवार को ठेला देकर आत्मनिर्भर बनाया है। इस माैके भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, रवि सेतिया, सतपाल कासनिया, पार्षद अमित चलाना, सुशील अरोड़ा, बिंदु गोस्वामी, प्रवीण भटेजा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ