रवाना हाेते ही मतदान दलाें की बसें टकराई, एक बस के टूटे कांच

पंचायती राज चुनाव के तहत हाेने वाले पहले चरण के मतदान के लिए रवाना हाेने वाले जवाहर स्कूल के बाहर मतदान दलाें की बसें आपस में टकरा गई। इसमें एक बस के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि बस में बैठे किसी भी कर्मचारी काे चाेट नहीं आई। घटना के बाद अधिकारियाें ने बसाें काे वहां से रवाना किया। जानकारी के अनुसार साेमवार काे दाे पंचायत समितियाें की 24 पंचायताें में सरपंच और पचाें के चुनाव के लिए मतदान हाेगा।

घटना उस वक्त की है जब जवाहर स्कूल में मतदाल दलाें काे प्रशिक्षण के बाद अपने अपने बूथाें के लिए रवाना किया जा रहा था। बसाें में मतदान दल के सदस्य बैठ गए थे। एक चालक ने जैसे ही बस बाहर निकलने की काेशिश की वह दूसरी बस से टकरा गई। खड़ी बस में मतदान दल के कई सदस्य बैठे हुए थे। टक्कर लगने से बस की खिड़कियाें के कांच टूट गए। गनीमत यह रही है कि अंदर बैठे किसी भी व्यक्ति काे चाेट नहीं आई। कुछ देर बाद सभी बसाें काे वहां से रवाना कर दिया गया।

आज हाेगा मतदान

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की दाे पंचायताें कड़ैल और खाेरी में सरपंचाें के अलावा 20 वार्ड पंचाें के चुनाव हाेंगे। वहीं केकड़ी पंचायत समिति की 22 पंचायताें में चुनाव हाेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। काेराेना के मद्देनजर मतदान स्थलाें पर मास्क और साेशल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी हाेगी। केकड़ी और अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 107 वाेटिंग बूथ बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Buses of polling agents collided soon after, broken glass of a bus


टिप्पणियाँ