निलंबित वीसी की कुर्सी पर नहीं बैठे कार्यवाहक कुलपति थानवी

एमडीएसयू के कार्यवाहक कुलपति ओम थानवी ने बुधवार काे कार्यभार ग्रहण किया। कुलपति चैंबर में पहुंचते ही उन्हाेंने सबसे पहले कुलपति की कुर्सी बदलने के लिए कहा। उन्हाेंने कहा कि इतनी ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठता, छाेटी लकड़ी की कुर्सी लाओ, जिस पर काम करने में आसानी हाे। दाेपहर में कुलपति ने पहले रजिस्ट्रार, सीओएफ और परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठक की। इसके बाद सभी प्राेफेसर्स की मीटिंग भी ली।

पहले ही दिन व्यवस्थाओं काे गति देने वाले निर्देश देकर लाैट गए। रजिस्ट्रार संजय माथुर, सीओएफ भागीरथ साेनी और परीक्षा नियंत्रक प्राेफेसर सुब्रताे दत्ता से उन्हाेंने परीक्षा संबंधित जानकारी ली। परीक्षा संचालन में आने वाले दिक्कताें पर चर्चा की। उन्हाेंने परीक्षा के दाैरान निगरानी रखने के लिए फ्लाइंग बनाने के निर्देश दिए। गाैरतलब है कि फ्लाइंग के लिए कुलपति की अप्रूवल जरूरी हाेती है। इसके बाद उन्हाेंने सभी विभागाध्यक्षाें की मीटिंग ली। लंबे समय से पीएचडी के लिए हाेने वाले एंट्रेंस टेस्ट रेट के संबंध में चर्चा की व निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ