किसान विरोधी तीन कानूनों का अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियाें ने संबंधित बिलाें की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। धारा 144 लागू हाेने के चलते कांग्रेस के पांच सदस्याें ने बिलाें के विराेध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन साैंपा।
ज्ञापन में कृषि उपज, वाणिज्य और व्यापार, मूल आश्वासन और कृषि सेवा समझौता अध्यादेश, आवश्यक वस्तु अध्यादेश को देश के किसानों के साथ बड़ा मजाक बताया। जैन ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार वन नेशन, वन मार्केट की बात कह रही है वहीं नई व्यवस्था से मंडी व्यवस्था और विपणन समिति खत्म हो जाएगी।
आवश्यक वस्तु संशोधन अध्यादेश में केंद्र सरकार अनाज, दलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज को अनिवार्य वस्तुओं की सूची से हटाकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से मुक्त करने का दावा कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के तीनों अध्यादेश में तमाम खामी गिनाते हुए कहा कि इनसे मंडी, मजदूर और किसान खत्म हो जाएंगे।
वैसे भी कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केन्द्र सरकार बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से इस तरह का कानून लेकर आई है, इस बिल को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में अमोलक सिंह छाबड़ा, श्याम प्रजापति, वैभव जैन, अंकुर त्यागी आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ