एसबीआई की स्टेशन रोड शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक शाखा को गुरुवार से बंद कर दिया गया है। शाखा में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के कोविड सैंपल लिए गए हैं।
प्रबंधक एके बाबेल ने बताया कि शाखा में कार्यरत एक गार्ड पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था, काेविड सैंपल लिया, गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण ग्राहकों या अन्य कर्मचारियों में न फैले इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल दिए हैं। शाखा में गार्ड समेत 11 का स्टाफ है। रिपोर्ट आने के बाद ही बैंक प्रबंधन यह तय करेगा कि शाखा में काम-काज कब से शुरू होगा।
अन्य शाखाओं से सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक प्रबंधक एके बाबेल का कहना है कि ग्राहकों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही फिलहाल शाखा बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस अवधि में ग्राहकों को परेशानी न हो इसके लिए संबंधित शाखा के ग्राहक शहर में स्थित एसबीआई की अन्य शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ