रेलवे भर्ती बोर्ड(आरआरबी) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी(एनटीपीसी) के अभ्यर्थियों को ऑन लाइन आवेदन स्टेटस देखने की सुविधा दी जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अस्वीकृत भी हो रहे हैं। जिन कारणों से आवेदन अस्वीकृत हो रहे हैं, उनमें प्रमुख रूप से ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगाना आदि शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी शुरू कर रखी है।
जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी शिकायत आरआरबी को दे सकते हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगाए हैं। इसके चलते उनके आवेदन पत्र रिजेक्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ने टोपी के साथ फोटो या गॉगल्स पहने हुए अमान्य फ़ोटो लगा रखी हैं। कई प्रकरणों में ऐसा भी देखने में आया है कि कुछ की फोटो विघटित हैं या छोटे आकार की है।
एकाध ने पूर्ण शरीर का फोटो लगा दिया है और एकाध ने चेहरे का केवल एक तरफ का दृश्य दिखाया है। इस तरह की फोटो अमान्य हैं। एकाध आवेदन में पहचानने योग्य फ़ोटो नहीं है और एकाध ने फ़ोटो की फोटो स्टेटकॉपी, समूह फोटो, सेल्फी फोटो, मोबाइल द्वारा ली गई फोटो आदि लगा दी हैं।
इन कारणों से भी हो रहे हैं आवेदन हो रहे हैं रिजेक्ट
हस्ताक्षर की कमी, ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि तक पद के लिए निर्धारित योग्यता नहीं होने, अधिक आयु या कम आयु के या गलत तरीके से भरे हुए जन्म तिथि के कारण भी आवेदन पत्र रिजेक्ट हो रहे हैं। आरआरबी ने स्पष्ट कर दिया है कि अस्वीकृति के कारण परीक्षा शुल्क की कोई वापसी नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ