वार्डों में सफाई की कमान पार्षदों को ,हाजिरी ली, ड्रेस कोड में आना होगा

पार्षदों ने अपने वार्ड में सफाई की कमान संभाल ली है। मौके पर पहुंच सफाई कर्मचारियों का वेरिफिकेशन कर स्वास्थ्य अधिकारी को रिपोर्ट भेज रहे हैं। महापौर के निर्देशों की पालना में मंगलवार को पार्षद जावेद पड़िहार वार्ड में उस पॉइंट पर पहुंचे जहां सफाई कर्मचारी एकत्रित होते हैं। उन्होंने जमादार से रजिस्टर लेकर कर्मचारियों की हाजिरी ली। हिदायत दी कि रजिस्टर में पी नहीं अंगूठा लगाना होगा। ड्रेस कोड में नहीं आए तो कार्रवाई की जाएगी। कृपाल भैरूं मंदिर, लालगढ़ गुरुद्वारा, विमल भवन के पीछे मेघवालों का मोहल्ला, नायकों का मोहल्ला, आडो के मोहल्ले में ताजियों की चौकी के पास, अब्बासिया कॉलोनी और मेन रोड

पर सफाई व्यवस्था देखी। सर्किल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मौके पर मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारी अभिषेक गहलोत से फोन पर बात कर सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। सफाई कर्मचारी पार्षद के व्यवहार से हतप्रभ थे। तब पार्षद ने बताया कि महापौर ने हाल ही में अधिकारियों की मीटिंग लेकर यह व्यवस्था लागू की है। महापौर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब हर पार्षद अपने वार्ड का वेरिफिकेशन कर सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ