ओवरलोड वाहनाें के खिलाफ परिवहन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई, ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आगे आया

जहां एक तरफ कोरोना वायरस और लॉकडाउन में हुए नुकसान की मार जिला ट्रक ट्रांसपोर्ट एसेसिएशन झेल रहा है। वहीं शहर जिले में चल रहे ओवर लोड वाहनों से भी जिले के ट्रकों का काम नहीं चल रहा है।
जहां जिले में हर दिन सैकंडों ओवरलोड वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग इस पर किसी भी तरह कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। या यूं कहें की परिवहन विभाग की मिलीभगत से जिले में ओवरलोड वाहन दिनभर चलते रहे

हैं। जिसको लेकर भी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कई बार जिला परिवहन को भी ज्ञापन दिया। जिसके बाद अब एसोसिएशन को खुद आगे आकर ओवर लोड वाहन रोकने को मजबूर हो रहे हैं। जहां सोमवार को एसोसिएशन ने जिलेभर में अलग अलग मार्गों पर दल बनाकर करीब 20 ओवरलोड ट्रक वाहनों को रोका। लेकिन इस दौरान भी कोई परिवहन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी ऋषभ कलाल कलाल ने बताया कि रतलाम रोड पर 2 गाड़ी,

उदयपुर रोड पर 2 गाड़ी, दाहोद रोड पर 8 गाड़ी, कलिंजरा 4 गाड़ी, भीलकुआं 2 गाड़ियों को रोका गया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह, सचिव देवी शंकर, जलालुद्दीन शेख, शिव सिंह राणावत, मंजूर खान, खुशपाल जैन, पीयूष जैन, नरेश कलाल जाग्रत जैन और ऋषभ कलाल शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ