लोहाखान टेंपो स्टैंड के निकट बुधवार सुबह एक युवक माेबाइल नेटवर्क के टावर में करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लाेगाें ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने उसकी हालत नाजुक बताई है। घटना के विराेध में इलाके के लाेग माैके पर एकत्र हाे गए। लाेगाें का कहना है कि पिछले पंद्रह दिन से मुख्य मार्ग पर टावर लगाने की कार्रवाई चल रही थी, जिसका क्षेत्रीय लाेग विराेध कर रहे थे, इसके बावजूद दाे दिन पहले राताें-रात यह टावर लगा दिया गया।
बुधवार काे टावर के पास लघुशंका करने के बाद लाैट रहा स्थानीय युवक नाैरत सिंह करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार टावर से करीब दाे फीट दूरी से ही नाैरत करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। नाैरत के बाल और 60 फीसदी शरीर झुलसा है। हादसे से गुस्साए लाेग विराेध प्रदर्शन के लिए माैके पर एकत्र हुए ताे पुलिस टीम ने धारा 144 लागू हाेने का वास्ता देकर लाेगाें काे खदेड़ दिया।
इलाके की विकास समिति के पदाधिकारियाें ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त काे ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि लोहा खान टेंपो स्टैंड के पास टावर में करंट के कारण एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। हादसे का शिकार लोहाखान निवासी नाैरत सिंह काे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। नाैरत के परिजनाें की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ