नगरपरिषद में एकल खिड़की याेजना शुरू, लाेगाें काे एक शाखा से दूसरी में भटकने की परेशानी से मिलेगी निजात
नगरपरिषद की कार्य प्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एकल खिड़की मील का पत्थर साबित होगी। इससे शहरवासियों को न केवल परेशानी से राहत मिलेगी बल्कि निर्धारित समयावधि में उनकी समस्या का समाधान भी होगा। यह बात सभापति करूणा चांडक ने कही। बुधवार दाेपहर 12:15 बजे सभापति करूणा चांडक एवं आयुक्त प्रियंका बुडानिया ने एकल खिड़की का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर नगरपरिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं अनेक
पार्षद भी उपस्थित रहे। पार्षदों ने एकल खिड़की योजना को शहर वासियों के लिए फायदेमंद करार दिया। उनका कहना था कि पहले नागरिकों को नगरपरिषद की एक शाखा से दूसरी शाखा तक अपनी फाइल के पीछे भटकना पड़ता था, लेकिन अब एकल खिड़की पर आवेदन देने के उपरांत निर्धारित समयावधि में नागरिकों के कार्य संपादित हो जाएंगे। इससे नगरपरिषद की कार्यप्रणाली को गति मिलेगी। वहीं, निर्धारित समय अवधि के चलते प्रत्येक काम में पारदर्शिता भी
आएगी। एकल खिड़की शुरू हाेने के बाद बुधवार काे कुल 38 अावेदन अाए। सबसे अधिक राहत की बात यह दिखी कि बीते राेज एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया। सभापति व आयुक्त ने कार्यक्रम के दाैरान ही संबंधित व्यक्ति काे प्रमाण-पत्र देते हुए राहत दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ