नागौर लॉ कॉलेज को मिली मान्यता, जल्द शुरू होंगे प्रवेश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने नागौर सहित प्रदेश की 9 सरकारी लॉ कॉलेज को मान्यता जारी कर दी है। प्राचार्य चतुर्गुण खलदानिया ने बताया कि अब नागौर के लॉ कॉलेज में यहां फर्स्ट ईयर की 120 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। एडमिशन के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने दो सेक्शन की परमिशन दी है। इनमें प्रत्येक में 60 सीट हैं। हालांकि कॉलेज में अभी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। स्टूडेंट्स को बीसीआई से मान्यता मिलने से राहत मिली है। दरअसल, विधि कॉलेज में अभी अंतिम वर्ष की परीक्षा चल रही है, परिणाम आने के बाद ही प्रवेश हो सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ