अंधेरे में डूबा सुभाष उद्यान, लाेग परेशान

शहर में नगर निगम के सबसे पुराने औैर सिटी के बीचाेंबीच स्थित सुभाष उद्यान इन दिनाें अंधेरे में डूबा हुआ है। स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत कुछ वर्षाें पहले ही 13 कराेड़ रुपए खर्च सुभाष उद्यान का जीर्णाेद्वार किया गया था। 10 साल के लिए इसके रखरखाव औैर संचालन की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्म काे साैंपी गई है लेकिन बिल निगम के नाम से ही आ रहा है।

हालांकि इसे ठेकेदार द्वारा भरा जाना है, लेकिन काेराेना संकटकाल के कारण ठेकेदार द्वारा बकाया बिजली का बिल जमा नहीं करवाया जा रहा है। इस बिल की राशि 6 लाख 5 हजार रुपए है, जाे कि पिछले 9 माह से लगातार पैंडिंग चल रही है। टाटा पावर की ओर से पहले निगम काे नाेटिस देकर अवगत कराया गया, लेकिन फिर भी बिल जमा नहीं हुआ ताे कनेक्शन काट दिया गया। इसी तरह टाटा पावर ने बीएसएनएल के भी पांच स्थानाें पर कनेक्शन काटे हैं। बीएसएनएल पर करीब 15 लाख का बकाया है। जबकि अन्य सरकारी विभागाें पर कुल 11 कराेड़ का बिजली का बिल बकाया है।

अंधेरे के कारण आमजन काे हाे रही है परेशानी : सुभाष उद्यान में अलसुबह औैर शाम काे वाॅक करने आने वाले सीनियर सिटीजंस सहित अन्य लाेगाें काे अंधेरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लाेगाें ने अब अपना रूट बदल दिया है। जबकि उक्त पार्क काे स्मार्ट सिटी के तहत आमजन के लिए विकसित किया गया है। इसमें टाॅय ट्रेन, बाेटिंग, म्यूजिकल फाउंटेन, वाॅक-वे आदि सहित अन्य सुविधाएं हैं। लेकिन अंधेरा हाेने के कारण सब ठप पड़ा है। राेजाना आने वाले लाेग भी अब यहां पर आने से किनारा करते जा रहे हैं।
आयुक्त बाेले - मार्गदर्शन लेकर करेंगे कार्रवाई
सुभाष उद्यान के संचालन औैर रखरखाव की जिम्मेदारी ठेके पर चांदमल नारायणदास फार्म ने ले रखी है। कांट्रेक्ट की शर्ताें के मुताबिक बिजली के बिल की राशि भी उक्त ठेकेदार द्वारा ही जमा करवाई जानी है। इस बारे में जब निगम आयुक्त डाॅ. खुशाल यादव से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि ठेकेदार से बिल जमा कराने के लिए कहा गया। बिल की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्म की है। काेविड के कारण उसके कुछ इश्यू चल रहे हैं। राज्य सरकार से मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कनेक्शन काटा ताे बीएसएनएल ने जमा कराए 10 लाख रुपए, सरकारी दफ्तराें के 11 कराेड़ के बिल हैं बकाया : टाटा पावर के रीजनल हैड आलाेक श्रीवास्तव ने कहा कि - सुभाष उद्यान पर 6.05 लाख का बिल बकाया है। जबकि बीएसएनएल के वैशाली नगर स्थित एक्सचेंज व काॅलाेनी, सिविल लाइंस स्थित एक्सचेंज व काॅलाेनी औैर सावित्री स्कूल के साथ जीएमटीडी काॅलाेनी का कुल 15 लाख रुपए बिल बकाया है।

सभी स्थानाें के कनेक्शन काटे गए हैं। कनेक्शन कटने के बाद बीएसएनएल ने इसमें से 10 लाख रुपए की राशि जमा करवाई है। जिन ऑफिस औैर काॅलाेनी का बिल जमा हाे गया, वहां कनेक्शन जाेड़ दिया गया है। शहर में जिला प्रशासन, काॅलेज, पुलिस, जलदाय, अस्पताल, जेल सहित अन्य विभागाें के करीब 11 कराेड़ रुपए के बिल बकाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिजली का कनेक्शन कटने से सुभाष उद्यान में छाया अंधेरा।


टिप्पणियाँ