नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में नहीं चलेगी लूट, प्रदेश में बनेगा कानून, एसपी के सुझावों पर सीएम की सहमति
नशा मुक्ति केंद्र संचालन के लिए राज्य सरकार नया कानून लेकर आएगी। इससे प्रभावी निगरानी व निरीक्षण हाे सकेगा। लापरवाही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी हाे सकेगी। इस संबंध में शुक्रवार काे प्रदेश के सभी एसपी और कमिशनर से सीएम अशाेक गहलाेत की वीडियाे काॅन्फ्रेंस में श्रीगंगानगर के एसपी राजन दुष्यंत ने सुझाव दिया था। इस पर सीएम ने वीसी में ही सचिव स्तर के अधिकारियाें काे कानूनी मसाैदा तैयार
करने के निर्देश दिए। एसपी ने बीकानेर रेंज विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के बारे में सीएम काे विस्तार से बताया। एसपी ने अवगत करवाया कि पंजाब में नशे के प्रचलन की स्थिति अनियंत्रित हाे चुकी है। चूंकि दाेनाें जिले सीमावर्ती हैं अाैर सामाजिक समानता भी पंजाब के सीमावर्ती जिलाें जैसी ही है। बड़े पैमाने पर रिश्तेदारियां अाैर दाेनाें जिलाें में पंजाब से बड़ी संख्या में आकर बसे लाेगाें के
कारण ये दाेनाें जिले भी नशे की चपेट में अा रहे हैं। एसपी ने 10 मिनट तक सीएम से बात करते हुए बताया कि किसी तरह साल दर साल मादक पदार्थाें की तस्करी और धरपकड़ बढ़ी। फलस्वरूप मादक द्रव्याें की बरामदगी भी बढ़ रही है।
उन्हाेंने तीन साल में हुई पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी व नशे की बरामदगी की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हेराेइन अाैर हथियाराें की डील काे भी भविष्य में बड़ा खतरा बताया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय काे भी अवगत करवाया है। केंद्र सरकार बाॅर्डर निगरानी अाैर सुरक्षा काे लेकर अलग से याेजना बना रही है।
मादक पदार्थ तस्कराें के खिलाफ कार्रवाईयाें की हुई सराहना: एसपी ने जिले में नशे के नेटवर्क काे काटने के लिए स्थानीय स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के बारे में बताया। जनवरी से लेकर अगस्त तक के अाठ माह में की गई कार्रवाईयाें अाैर पकड़ी गई नशा सामग्री के बारे में भी सीएम काे जानकारी दी। सीएम ने भारी मात्रा में बरामदगी पर चिंता जताते हुए जिला पुलिस के प्रयासाें की सराहना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ